{"_id":"87a50cb487a2065a695326282f3db738","slug":"monkey-catcher-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के बच्चे को पीटा तो मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के बच्चे को पीटा तो मचा हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में साईं मदिर के पास से बंदर पकड़ने के दौरान जमकर हंगामा मचा। इसे देखकर मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पीपुल्स फॉर एनीमल के सदस्य मौके पर पहुंचे उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
बंदर के बच्चे को जमकर पीटा
बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने पकड़े गए बंदर को जंगल में छुड़ाया। सोमवार को राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ना शुरू किया। टीम के सदस्यों ने एक बंदर के बच्चे को पकड़कर उसे जमकर मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसके चिल्लाने पर बंदरों का झुंड उसके आसपास पहुंचे तभी टीम ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर पीएफए के सदस्य सचिव गौरी मौलखी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हंगामा मच गया
उन्होंने निर्ममता के साथ बंदर पकड़ने का विरोध किया। इससे वहां हंगामा मच गया। उनका कहना था कि वन विभाग की टीम को प्रशिक्षित टीम को बंदर पकड़ने के लिए बुलाना चाहिए। आरोप था कि टीम में शामिल लोग मूलरूप से मदारी हैं।
हंगामा मचता देख मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को बमुश्किल शांत कराया। डीएफओ सुशांत पटनायक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया।
इसके बाद ही मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया। इससे पहले बंदरों ने शिमला बाईपास के कई कालोनियों में उत्पात मचाया लेकिन वन विभाग की टीम ने वहां अभियान चलाना उचित नहीं समझा।