फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   money for disaster affected areas

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा जाएगा करोडों का 'खजाना'

Wed, 08 Jan 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
money for disaster affected areas

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए सिंचाई विभाग 880 करोड़ रुपए अवमुक्त करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में एक अधिकारी तैनात
इस कार्य में तेजी लाने के लिए सिंचाई विभाग में 10 मुख्य अभियंता के पद सृजित होंगे और ये सभी 10 जनपदों में तैनात होंगे। इस विभाग को मिलने वाली धनराशि का केंद्र के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए दिल्ली में एक अधिकारी तैनात होगा।

पढ़ें, बच्ची को कपड़े बदलते देख 'बाप' ने पार की सारी हदें...
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बाढ़ सुरक्षा और अन्य निर्माण कार्यों पर जनपदवार कार्ययोजना बनेगी। सरकार सभी जनपदों के लिए 880 करोड़ रुपए की धनराशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'आप' के हुए पांडे जी

मुख्यमंत्री ने अभी तक बाढ सुरक्षा के लिए मिले 290 करोड़ के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इन प्रस्तावों की धनराशि आवंटित कर दी गई है। सीएम ने कहा कि टेंडर केवल फाइलों में उलझकर ना रहे बल्कि जल्दी धरातल पर भी दिखें।

10 मुख्य अभियंता स्तर के पद सृजित होंगे
कार्यों में तेजी लाने केलिए विभाग में 10 मुख्य अभियंता स्तर के पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में सिंचाई विभाग के संचालित निर्माण खंड इनके अधीन होंगे।

पढ़ें, केदारनाथ में टूटी सालों से चल रही 'परंपरा'


इन मुख्य अभियंताओं को अपने क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट तैयार करने का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि वे स्वयं सप्ताह में इन कार्यो की समीक्षा करें और दोनों मंडलों में जाकर प्रगति का जायजा लें।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में पुन: समीक्षा करुंगा। कहीं पर ढिलाई मिली तो कार्रवाई होगी। बैठक में सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य व कृषि मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायक व अफसर मौजूद रहे।

काम के बहाने अफसरों की मौज
कुछ दिन पहले तक सिंचाई विभाग का विभागाध्यक्ष की मुख्य अभियंता लेवल-वन का अफसर होता था। और, एक और मुख्य अभियंता लेवल-टू होता था। लेकिन अब इनके अलावा विभाग को दस और मुख्य अभियंता मिलेंगे।

पढ़ें, बुलंदियों के फलक पर छाई हैं ये बेटियां

और, ये मुख्य अभियंता देहरादून, डीडीहाट, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और रुड़की में तैनात होंगे। एक अफसर ने कहा कि काम तो अधीक्षण अभियंता भी वही करता है, लेकिन यह काम के बहाने अफसरों को प्रमोट करने की मंशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed