फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Pushpanjali Group: Money was also invested in films

देहरादून पुष्पांजलि ग्रुप: फिल्मों में भी निवेश किया गया लोगों से ठगा गया धन, कई सफेदपोशों के नाम आए सामने

Thu, 28 Sep 2023 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Sep 2023 01:29 PM IST
सार

जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनकी पड़ताल के बाद कुछ लोगों को मुकदमों में नामजद किया जा सकता है। इनमें एक फिल्म निर्माता और निर्देश का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
Dehradun Pushpanjali Group: Money was also invested in films
रुपये - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पुष्पांजलि ग्रुप के मालिकों ने लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये ठगे और इन्हें इधर-उधर निवेश कर अपनी जेब गरम कर ली। पुलिस को पता चला है कि इस रकम को फिल्मों में भी निवेश किया गया है। अब तक की जांच में एक फिल्म निर्माता, सीए और कई सफेदपोश बिल्डर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक उन्होंने इस मामले में अब तक हुई जांच की समीक्षा की है। जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनकी पड़ताल के बाद कुछ लोगों को मुकदमों में नामजद किया जा सकता है। इनमें एक फिल्म निर्माता और निर्देश का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन


हरिद्वार: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि इस तरह से ठगी की रकम को कई फिल्मों में भी निवेश किया गया है। यह निर्माता मुंबई का रहने वाला है और मित्तल से कई सालों से संपर्क में था। हालांकि, इस निर्माता-निर्देशक का कितना रोल उसके साथ में है इस बात की भी जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर और बाहर के कई नामी बिल्डर भी साथ में
एसएसपी के अनुसार मित्तल के साथ में कई नामी बिल्डर भी लगे हुए थे। इनमें कुछ स्थानीय और कुछ बाहर के रहने वाले हैं। इन सभी ने देहरादून और नोएडा आदि जगहों पर निवेश किया है। इसमें सबसे बड़ी रकम मित्तल के खातों से ही भेजी गई है। इन बिल्डरों को भी पुलिस ने रडार पर लिया है। जल्द ही कुछ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed