फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation charge against uttarakhand Cabinet minister

उत्तराखंड में मंत्री पर छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 25 Feb 2014 07:53 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून Updated Tue, 25 Feb 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
molestation charge against uttarakhand Cabinet minister

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक कैबिनेट मंत्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक युवती ने दिल्ली के दक्षिण जिला पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत की है।

विज्ञापन


सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामले की जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंत्री के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि सोमवार देर शाम तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। मामले की जांच सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला पिछले वर्ष सितंबर महीने का है। 30 वर्षीय पीड़ित युवती सुमन (बदला हुआ नाम) मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है। वह काफी समय से दिल्ली में रह रही है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंत्री से मुलाकात हुई

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह कैबिनेट मंत्री को पहले से जानती है। एक कार्यक्रम में मंत्री से उसकी मुलाकात हुई थी।

सितंबर, 2013 में वह मंत्री से ग्रीन पार्क स्थित एक घर में मिलने गई थी। यह घर पहले मंत्री का बताया जा रहा था। मंत्री ने उसे नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया था। युवती ने आरोप लगाया है कि घर में मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मंत्री ने नौकरी लगवाने के लिए अपनी और भी कुछ इच्छाएं रखी। इस घटना से युवती बहुत ज्यादा डर गई थी।

छह महीने बाद शिकायत क्यों

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि युवती ने करीब छह महीने बाद शिकायत क्यों दी है। ऐसा तो नहीं है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई हो या डर की वजह से युवती चुप थी।


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामला एक कैबिनेट मंत्री का होने के कारण दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed