मोदी के मंत्रियों के बाद बाबा के 'दरबार' में भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख इसी महीने के अंत में पतंजलि योगपीठ आ रहे हैं। उनका यहां तीन दिन प्रवास का कार्यक्रम है। इसी के साथ केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक भी बृहस्पतिवार को पतंजलि पहुंचेंगे। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में अब मंत्रियों का जमावड़ा लगने लगा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 27-28 नवंबर को पंतजलि योगपीठ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पतंजलि योगपीठ में तीन दिन रुकने का कार्यक्रम है। साथ ही केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में आएंगे।
एक के बाद एक केंद्रीय नेता और मंत्री बाबा रामदेव के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले अध्यक्ष अमित शाह और अब केंद्रीय मंत्री दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
दस दिनों में बाबा के आश्रम में तीन केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और गिरिराज सिंह मंत्री बनने के बाद पतंजलि आ चुके हैं। दस दिनों में तीन केंद्रीय मंत्रियों के आने से बाबा के रुतबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
संयोग यह है कि इसी बीच रामदेव दो बार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट भी कर आए हैं। आयुष मंत्री का आगमन बाबा को बहुत कुछ देने जा रहा है।
भाजपा की सरकार केंद्र में लाने के लिए बाबा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। गिरिराज के दिल्ली लौटते ही आचार्य बालकृष्ण पीछे-पीछे दिल्ली चले गए और भावी उपक्रमों का पर्चा सौंप आए।
गिरिराज और बालकृष्ण के बीच उद्योग मंत्रालय में मंगलवार को पूरे एक घंटे उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रणा हुई। इधर, पतंजलि योगपीठ में शिक्षा, योग तथा आयुष के क्षेत्र में काम करने की तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है। लगता है कि बाबा के बहुत अच्छे दिन अब आ ही गए।