{"_id":"210f02f6e14b409e515bb447b517c910","slug":"modi-serves-previous-government-mistakes-says-ramdev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी भुगत रहे पिछली सरकार की गलतियां: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी भुगत रहे पिछली सरकार की गलतियां: रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 18 Oct 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि कई देशों में जमा कालाधन शीघ्र देश में आएगा। पिछली सरकार की गलतियों का खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहा कि वह रास्ता शीघ्र निकल आएगा, जिसके माध्यम से कालाधन जमा करने वालों के नाम उजागर हो जाएंगे।
काला धन है मुख्य मुद्दा
बाबा रामदेव ने कहा कि कालेधन को वापस लाना उनके आंदोलन का मुख्य मुद्दा रहा है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए उनसे वचन ले लिया गया था कि वे कालाधन वापस लाएंगे।
विज्ञापन
मिल गई है जानकारी
प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी ने वचन निभाया और शुरू से ही तेज कार्रवाई की। काला धन किसका-किसका है, इसकी जानकारी मिल गई है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा की गई संधियों के कारण नाम उजागर नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
इस संबंध में शीघ्र ही रास्ता निकल आएगा। वह दिन दूर नहीं जब कालाधन भी देश में आएगा और काला धन जमा करने वालों का देश की जनता मुंह काला करेगी।