फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi says ramdev, center statrt work on black money.

रामदेव से बोले मोदी, शुरू हो गया कालेधन पर काम

Tue, 04 Nov 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 04 Nov 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
modi says ramdev, center statrt work on black money.

बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को दिल्ली में स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर मंत्रणा हुई। योगगुरु ने दावा किया प्रधानमंत्री ने पतंजलि आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बुलावे पर सुबह योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दिल्ली पहुंचे। भेंट में मोदी ने स्वच्छता अभियान में योगदान देने के लिए बाबा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


बाबा को दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री ने बाबा को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा कालेधन और उससे जुड़े जितने भी मुद्दे उठाए गए हैं उन सब पर केंद्र सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामदेव ने प्रधानमंत्री को शिक्षा की आचार्यकुलम् प्रणाली की जानकारी भी दी। योग के माध्यम से स्वास्थ्य कैसे पाया जा सकता है, इस मुद्दे पर आचार्य बालकृष्ण के साथ प्रधानमंत्री ने चर्चा की।


गांव-गांव तक ले जाएंगे स्वच्छता अभियान
अमर उजाला को बाबा रामदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देश के सभी गांवों में फैलाया जाएगा। इस कार्य में पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता योगदान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed