{"_id":"7fa4df7a50afe852eb115aedd0825d38","slug":"modi-rally-prepration-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नमो-नमो’ का आया है निमंत्रण, आना जरूर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नमो-नमो’ का आया है निमंत्रण, आना जरूर...
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विचार सुनने के लिए भाजपा ने युवाओं पर भी पूरा फोकस किया है।
विज्ञापन
‘यूथ फोर मोदी, मोदी फोर नेशन’
पार्टी ने युवाओं के लिए विशेष ‘यूथ फोर मोदी, मोदी फोर नेशन’ मंत्र को आधार बनाकर शंखनाद रैली में बुलाने का काम जोर शोर से शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को कई कालेजों में बीजेपी कार्यकर्ता युवाओं को निमंत्रण देने पहुंचे।
शंखनाद रैली का निमंत्रण
15 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए नई सोच, नई उम्मीद के साथ पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा दल नेता आदित्य चौहान और जितेंद्र रावत मोनी ने एसजीआरआर पीजी कालेज में निमंत्रण पत्र बांटे।
विज्ञापन
स्थानीय एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छात्राओं ने भी कालेज की दूसरी छात्राओं को मोदी की शंखनाद रैली का निमंत्रण दिया।
आदित्य चौहान ने बताया कि छात्र ही नहीं बल्कि छात्राओं में भी मोदी की रैली को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। न केवल परंपरागत डिग्री कॉलेज बल्कि अन्य प्रोफेशनल व तकनीकी संस्थानों में भी भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने निमंत्रण पत्र बांटे। इस मौके पर भजन सिंह रावत, साकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन