{"_id":"7f797c483c2eccf2946acb4d85c6b3bc","slug":"modi-rally-in-dehradun-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के ‘पहरेदारों’ ने दून में संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के ‘पहरेदारों’ ने दून में संभाला मोर्चा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Dec 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों से लगातार मिल रहे अलर्ट से भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अटेंशन है। इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर गुजरात पुलिस के दस्ते ने भी यहां मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को पुलिस ने केंद्रीय खुफिया अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस दून में मौजूद
मोदी की रैली के लिए दून पुलिस पिछले एक महीने से मशक्कत कर रही है। केंद्र और राज्यों की खुफिया एजंसियों से लगातार मिल रहे अलर्ट के बाद गुजरात पुलिस भी मोदी की सुरक्षा को लेकर सकते में है। गुजरात पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दून में मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
वाहनों के बारे में जानकारी ली
परेड ग्राउंड के साथ ही गुजरात पुलिस ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, घंटाघर पर आने जाने वाले वाहनों के बारे में सूचनाएं एकत्र की। गुजरात पुलिस ने दून के संवेदनशील इलाकों का भी जायजा लिया और जानकारियां हासिल की। वहीं दून पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को परेड ग्राउंड पुलिस के हवाले हो गया। यहां पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। दूसरी केंद्रीय खुफिया एजंसियां भी जांच-पड़ताल में लगी हुई है। बाहरी जिलों से भी लगातार पुलिस फोर्स यहां पहुंच रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस के साथ ही एलआईयू को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं और अन्य जगह चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है