फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in dehradun

मोदी को सुनना है, मोबाइल घर छोड़ दें

Mon, 09 Dec 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Dec 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
modi rally in dehradun

परेड ग्राउंड में 15 दिसंबर को प्रस्तावित रैली में नरेंद्र मोदी को सुनने का मन है तो बेशक जाइए, लेकिन मोबाइल घर या गाड़ी में ही छोड़ दीजिएगा।

विज्ञापन


दरअसल, रैलीस्थल पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद यह निर्णय किया है। इसके अलावा परेड ग्राउंड में मोबाइल जैमर भी लगाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रैली स्थल पर कोई भी व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ, हथियार, मेटल सामग्री और मोबाइल सेट नहीं ले जा सकता।
विज्ञापन


जैमर लगाए गए
प्रवेश गेटों पर लगे मेटल डिटेक्टरों से गुजरने के दौरान पुलिसकर्मी अच्छी तरह तलाशी लेंगे। इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति किसी चूक से मोबाइल फोन लेकर भीतर दाखिल हो भी जाता है तो वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। वजह कि पुलिस परेड ग्राउंड में तीन मोबाइल जैमर भी लगाने जा रही है। इसके अलावा मौके पर दस सीसी कैमरे भी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात पुलिस पहुंची दून
मोदी की रैली में सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस की टीम दून पहुंच गई है। टीम में एक डीआईजी, दो एसपी, दस पुलिसकर्मी और कुछ खुफिया एजेंसी कर्मी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की समीक्षा के लिए गुजरात के दो आईएएस और दो आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अफसर भी यहां आने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि ये अफसर उत्तराखंड पुलिस के संपर्क में हैं। ये रैली से पहले परेड ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे और रैली समाप्त होने के बाद तक दून में ही बने रहेंगे। दूसरी ओर, दिल्ली से आई केंद्रीय टीम भी रैली के बाद ही दून से लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed