फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in dehradun

महानगर अध्यक्ष को तो मिली आक्सीजन

Mon, 16 Dec 2013 04:50 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Dec 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
modi rally in dehradun

नरेंद्र मोदी की रैली में वैसे तो शंखनाद लोकसभा चुनाव के लिए था लेकिन इसकी प्रतिध्वनि ने महानगर भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को उलट-पुलट दिया है। रैली से महानगर भाजपा अध्यक्ष नीलम सहगल को आक्सीजन मिल गई है। प्रकोष्ठों और मोर्चों के गठन के संबंध में उपजे विवाद में महानगर अध्यक्ष लोकल दिग्गजों के निशाने पर आ गई थीं।

विज्ञापन


कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
भाजयुमो और महिला मोर्चा की महानगर इकाई की घोषणा के बाद महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल एक पूर्व मुख्यमंत्री और शहर के दिग्गज नेताओं के निशाने पर आ गई थीं। हालत यहां तक पहुंची थी कि सहगल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने तक के लिए कहा था।
विज्ञापन


दिग्गजों के विरोध के कारण उनकी पसंद ऊषा लखेड़ा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नहीं बन सकीं। कंचन ठाकुर को अध्यक्षी मिल गई। भाजयुमो का मामला ठंडे बस्ते में रहा। रैली की तैयारी के दौरान भी विवाद पैदा होते रहे। कैंट से शुरू होने वाली रैली को महानगर अध्यक्ष की जिद के कारण महानगर कार्यालय से किया गया। रैली के बाद सहगल से नाखुश नेता सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन रैली से उन्हें आक्सीजन मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस हजार का रखा था लक्ष्य
महानगर इकाई को 20 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। बाद में यह संख्या 60 हजार करने के लिए कहा गया। महानगर अध्यक्ष का दावा है कि उन्होंने लक्ष्य पूरा कर लिया। इसके अलावा जहां एक पूर्व मुख्यमंत्री नीलम से नाखुश रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सहगल के सिर पर हाथ रख दिया। निशंक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी से महानगर अध्यक्ष का परिचय कराकर तारीफ की।


इसके अलावा गुजरात से आईं अहमदाबाद की मेयर और प्रदेश सचिव ने हाई कमान को पत्र लिखे हैं। पत्र में महानगर अध्यक्ष सहगल की तारीफ की गई और उनके कार्य से संतुष्टि जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed