फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in dehradun

विदाई गीत सुने बिना बाय-बाय कर गए मोदी

Mon, 16 Dec 2013 05:03 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Dec 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
modi rally in dehradun

रैली में पारंपरिक उत्तराखंडी नृत्य के जरिये मोदी को विदाई देने की तैयारी की गई थी। भाजपा ने उत्तरकाशी के नौगांव से 11 महिलाओं को बुलाया था। एक दिन पूर्व ही ये महिलाएं पूरी तैयारी के साथ दून पहुंच गई थीं। रैली शुरू होने से पहले ही वे मंच के पास बैठ गई थीं। उन्हें इंतजार था मोदी के संबोधन का, जिसके बाद उन्हें विदाई गीत और नृत्य करना था। लेकिन मोदी भाषण समाप्त करने के तुरंत बाद बाय-बाय कर गए।

विज्ञापन


मंच से न तो उन्हें नृत्य के लिए बुलाया गया, न ही प्रस्तुति न होने की कोई वजह बताई गई। इससे पारंपरिक वेशभूषा में सजी इन महिलाओं के हाथ निराशा ही लगी। हालांकि, बाद में खाली हो चुके मैदान में ही उन्होंने मन रखने के लिए नृत्य किया।
विज्ञापन


जताई नाराजगी
नौगांव की ललिता ने कहा कि वे पारंपरिक वेशभूषा में इसीलिए आई थीं कि नृत्य के जरिये उत्तराखंडी संस्कृति की झलक पेश करेंगी। भाजपा वाले पहले बता देते तो वे सामान्य वेश में ही आतीं। प्रेमा रावत ने कहा कि महिलाएं घाघरा, खिलका, टाला, तिमण्या आदि पहनकर आई थीं, लेकिन सब धरा रह गया। शहना ने बताया कि वे पार्टी से नाराज हैं, लिहाजा पूरी टीम किसी नेता से बात किए बिना निकल गई। कृष्णा, मोना, दर्शनी ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछोड़ा पहन पहुंची महिलाएं
पिछोड़ा (विशेष चुनरी) कुमाऊंनी संस्कृति का अभिन्न अंग है। वहां शादी, समारोह या किसी विशेष आयोजन में महिलाएं पिछोड़ा ओढ़ती हैं। रैली के दौरान अल्मोड़ा से आई कई महिलाएं पिछोड़ा ओढ़कर आई थीं। रमा जोशी ने बताया कि पहाड़ की संस्कृति दिखाने के लिए महिलाएं इस अंदाज में पहुंची।


कपूर ने मांगी माफी
रैली संयोजक हरबंस कपूर ने क्षमा मांगते हुए कहा कि व्यस्तता और समय की कमी के चलते महिलाओं को मंच पर मौका नहीं दिया जा सका। कपूर ने कहा कि पार्टी की कोशिश थी कि मोदी को पहाड़ी संस्कृति से रूबरू कराएं। यही वजह थी कि उन्हें पहाड़ी टोपी और बदरीनाथ मंदिर का माडल भेंट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed