फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally and economy

मोदी की रैली से होगा ढाई करोड़ का नुकसान

Sun, 15 Dec 2013 09:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
modi rally and economy

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली के लिए होने वाले सुरक्षा बंदोबस्त आम व्यापारी, दुकानदारों पर भारी पड़ने वाले हैं। तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट के बंद होने और संडे मार्केट न लगने से तकरीबन ढाई करोड़ का फटका लगने वाला है। अकेले तिब्बती मार्केट में 178 दुकानें हैं।

विज्ञापन


तिब्बती मार्केट रहेगा बंद
हर संडे लगभग डेढ़ सौ कपड़े, जूते, घड़ियों के सौदागर मार्केट में जुटते हैं। इनमें फड़, ठेली वाले सब शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा मार्केट की सबसे पहले बात तिब्बती मार्केट की। माह में यह दुकानें केवल अंतिम मंगलवार को बंद रहती हैं और सर्दी के मौसम में उस दिन भी नहीं। लेकिन इस बार मौसम बहुत सर्द अभी नहीं हुआ है, लिहाजा कारोबार को देखते हुए अभी महीने में एक दिन की बंदी चालू है।
विज्ञापन


50 लाख के आसपास होता है कारोबार
इन सभी को रविवार को नरेंद्र मोदी की रैली के चलते बाजार बंद रखने के निर्देश हैं। अकेले तिब्बती मार्केट में एक दिन का कारोबार तकरीबन 50 लाख के आस-पास है। यहां दुकान चलाने वाले करमा लामा के अनुसार वह रैली में शिरकत करने नहीं आएंगे, टीवी पर ही मोदी का भाषण सुनने में उन्हें दिलचस्पी है। अगर दुकान बंद न होती तो शायद वह इस बहाने मोदी का भाषण रूबरू सुनते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों की आईडी जमा कराई
नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा केमद़्देनजर पुलिस  लगभग 10 दिन पहले ही शनिवार शाम तक दुकान बंद करने के निर्देश दे चुकी है। ज्यादातर अपना सामान समेट चुके थे। इसके साथ ही इन तमाम दुकानदारों से आईडी भी जमा करा ली गई है। ग्रांउड के आस-पास ठेली, फड़ वाला कोई नजर नहीं आएगा।


निर्देशों के आगे कोई उपाय नहीं
बेहतर कमाई के लिए संडे का इंतजार करने वाले दुकानदार रोजी-रोटी प्रभावित होने से दुखी हैं, पर उनके पास कोई उपाय नहीं।  जूते बेचने वाले संदीप नेगी, राजमा-चावल लगाने वाले अनिल चौहान, जींस-कपड़े बेचने वाले मोहित सिंह, घड़ीसाज मोहित सिंह आदि निर्देशों के आगे बेबस होने की बात कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed