फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi keeps saying about congress we have net benefit says ambika

मोदी कहते रहें, हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका

Mon, 28 Oct 2013 07:03 PM IST
अमर उजाला, पंतनगर
अमर उजाला, पंतनगर Updated Mon, 28 Oct 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
modi keeps saying about congress we have net benefit  says ambika

उत्तराखंड पहुंची कांग्रेस की महासचिव अंबिका सोनी ने मोदी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी की टिप्पणियों से कांग्रेस को ही फायदा पहुंच रहा है, इसलिए कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

पढें, अंबिका सोनी का गजब सपना, सत्ता तक पहुंचायेगा भात-दाल!


विरोधियों को सहन करना नहीं चाहता संघ
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अनर्गल बयानबाजी से भाजपा एवं संघ परिवार का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि संघ परिवार अपने विरोधियों को सहन करना नहीं चाहता। इसीलिए उसके नेता एवं कार्यकर्ता झुंझलाहट में अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। श्रीमती सोनी पिथौरागढ़ जाते समय पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन


पढें, बारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!
विज्ञापन
विज्ञापन


जनहित के लिए काम करते रहें

उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार करते हुए कहा कि वे जनहित के लिए काम करते रहें। मोदी जैसे लोग कांग्रेस को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मोदी की असंसदीय भाषा को जनता पसंद नहीं कर रही है।


पढें, 'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'

इसलिए मोदी के भाषणों से कांग्रेस को लाभ ही होगा। पंतनगर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने के सवाल पर अंबिका सोनी ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

कुमाऊं में भी केंद्रीय विवि बनना चाहिए
गढ़वाल में केंद्रीय विवि बन गया है, इसलिए कुमाऊं में भी केंद्रीय विवि बनना चाहिए। पंतनगर विवि में ढाई साल से कुलपति न होने के सवाल पर अंबिका ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात करेंगी।

पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed