उपचुनाव में हार से मोदी का लेना-देना नहीं: उमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा उपचुनाव में हार के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वहां कम सीट के पीछे स्थानीय स्तर की कमियां हैं। इस पर मंथन की जरूरत है।
हालांकि इसका पीएम नरेंद्र मोदी से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी हाल के सर्वेक्षण में सामने आ चुका है कि मोदी की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
25 अगस्त को ही सौंपी 100 दिनों की रिपोर्ट
‘हमारे मंत्रालय ने पीएम के निर्देश मुताबिक 25 अगस्त 2014 को ही 100 दिन की रिपोर्ट पीएमओ को दे दी थी। मीडिया ने खबर गलत तरह से प्रसारित की है।’
-उमा भारती, मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण।
एफआरआई के वैज्ञानिकों से मांगी मदद
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षक मंत्री उमा भारती ने गंगा बचाने के लिए फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के वैज्ञानिकों से सहयोग मांगा है।
मंगलवार को संस्थान पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे प्राकृतिक सुदृढ़ता के साथ गंगा को बचाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमालय और इसके लोगों की समस्याओं को सुलझाने में संस्थान की भूमिका सराहनीय है।
उमा भारती ने मंगलवार को पहले आईसीएफआरई महानिदेशक डॉ. अश्विनी कुमार और एफआरआई निदेशक डॉ. पीपी भोजवैद से मुलाकात की। उन्होंने काष्ठ निर्मित दीक्षांतगृह, प्रकाष्ठ संग्रहालय और अकाष्ठ वन उपज संग्रहालय का भ्रमण किया।
उमा ने किया महिलाओं का आह्वान
उमा ने गंगा को निर्मल व अविरल बनाने के अभियान में भागीदारी निभाने के लिए महिलाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीन साल के भीतर गंगा को पूरी तरह स्वच्छ बनाना है। यदि गंगा ही नहीं रहेगी तो जनमानस भी नहीं बचेगा।