फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi factor in uttarakhand

नमो के 'करंट' से कोमा में पहुंची कांग्रेस

Sun, 18 May 2014 09:17 AM IST
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 May 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
modi factor in uttarakhand

मतगणना से पहले तक कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच रही थी कि इतनी करारी हार होगी। इसी तरह भाजपा ने भी नहीं सोचा था कि इतने अंतर से जीत होगी। भाजपा की सबसे बड़ी सफलता ने कांग्रेस को सबसे खराब हालत में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा ने 2014 में ही दर्ज की। भाजपा का यह प्रदर्शन विधानसभा 2012 से भी बेहतर है।

कांग्रेस भले ही नकारे पर इतना जरूर है कि उत्तराखंड में मोदी के अंडरकरंट को मतदाताओं ने महसूस किया। मतप्रतिशत के लिहाज से भाजपा को सबसे बड़ी सफलता पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट पर मिली है।

विज्ञापन

राज्य गठन के बाद टूटे सभी रिकॉर्ड

modi factor in uttarakhand

2009 में कांग्रेस पांचों संसदीय सीटों पर कब्जा करने में सफल रही थी पर उस समय भी भाजपा के प्रत्याशियों की हार का अंतर अधिक नहीं था। पर 2014 में मतपरिणाम ऐसा आया है जिसमें भाजपा और कांग्रेस खुद में हैरान हुई।

कांग्रेस के लिए हर सीट पर हार जबरदस्त रही। जमानत बच गई यह गनीमत रही। दूसरी ओर भाजपा ने राज्य गठन के बाद से पांचों सीटों पर अब तक के रिकार्ड भी तोड़ डाले।

खंडूड़ी को मिली 'सबसे बड़ी' जीत

modi factor in uttarakhand

मतप्रतिशत के अंतर के हिसाब से देंखे तो गढ़वाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा ने इस सीट पर 59.48 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस को केवल 32.43 प्रतिशत वोट ही मिल पाए।

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में हार-जीत का अंतर 27.05 प्रतिशत रहा। अन्य सीटों की तुलना में यह सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर नैनीताल की सीट है।

इन दोनो ही सीटों पर अब तक के दोनों संसदीय चुनावों में कांग्रेस या भाजपा कभी इतने अंतर से नहीं हार जीत नहीं मिली।

विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस को छोड़ सबकी जमानत जब्त

modi factor in uttarakhand

हाल यह रहा कि कांग्रेस-भाजपा को छोड़कर किसी भी सीट पर कोई भी दल या प्रत्याशी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाया। जाहिर है कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा किसी भी अन्य दल या प्रत्याशी पर मतदाताओं ने यकीन नहीं किया।

मत परिणाम यह भी बता रहा है कि कांग्रेस का कोई दावा काम नहीं कर पाया। कांग्रेस ने नेतृत्व परिवर्तन कर बदलाव से न हिचकने और विकास और सरकार के काम पर फोकस किया था। इसके जवाब में भाजपा मोदी की लहर पर सवार रही।

हार का इतना ज्यादा अंतर बता रहा है कि इस बार भी मतदाताओं ने पांचों सीटों पर बदलाव कर यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड का मतदाता केंद्र में शायद मिलीजुली सरकार पंसद नही कर रहा है। 2009 में भी मतदाताओं ने एकतरफा ही वोट किया था। इस बार पोलिंग प्रतिशत भी अधिक रहा और हार जीत का अंतर भी।

भाजपा और कांग्रेस का मतप्रतिशत अंतर

modi factor in uttarakhand

भाजपा ने सभी सीटों पर भारी अंतर से कांग्रेस पर जीत हा‌‌स‌िल की। जान‌िए कहां पर क‌ितना रहा भाजपा कांग्रेस में जीत का अंतर।

गढ़वाल-27.05
नैनीताल-25.86
टिहरी-19.80
हरिद्वार-15.12
अल्मोड़ा-14.84

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed