{"_id":"58f790014f1c1b1a744732f1","slug":"modi-efect-in-uttarakhand-for-red-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भी मोदी इफेक्ट, प्रदेश के इन मंत्रियों ने अपनी गाड़ियों से उतारी लालबत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भी मोदी इफेक्ट, प्रदेश के इन मंत्रियों ने अपनी गाड़ियों से उतारी लालबत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
वीवीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए मोदी कैबिनेट द्वारा एक मई से लालबत्ती की व्यवस्था को समाप्त करने के ऐलान के बाद सूबे के मंत्रियों में लालबत्ती उतारने की होड़ सी लग गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकारी वाहन पर लगी लाल बत्ती उतार दी। इसके बाद प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने भी लाल बत्ती उतार दी।
विज्ञापन
सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह ने रावत ने बताया कि उन्होंने भी लाल बत्ती उतार दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार की रात बताया किया उन्होंने ने भी लाल बत्ती उतार दी है।
विज्ञापन