{"_id":"90af9457ec101954d627e3ec65678daa","slug":"modi-and-yashpal-arya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी में अहंकार है, हवा निकल जाएगीः आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी में अहंकार है, हवा निकल जाएगीः आर्य
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Nov 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की भाषा में अहंकार झलकता है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव आते आते मोदी की हवा निकाल जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन किया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री आर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए। वह हमेशा से ही इसके पक्षधर रहे हैं। समय-समय पर इस बात को उठाते भी रहे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ता बहुत अनुशासित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरीश रावत एक कद्दावर नेता हैं।
मोदी की हवा निकल जाएगी
हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला पार्टी तय करेगी। आर्य ने दावा किया कि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रदेश में कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। हम सभी को गठबधंन के धर्म का पालन करना चाहिए।
मोदी के बढ़ते कद पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की भाषा में अहंकार दिखता है। लोकसभा चुनाव आते आते मोदी की हवा निकल जाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, हरिद्वार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओपी सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व विधायक फुरकान मौजूद रहे।