फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modern Library: 600 people will be able to dive into the world of knowledge together

Dehradun News: दून को जल्द मिलेगी मॉर्डन लाइब्रेरी की सौगात

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Modern Library: 600 people will be able to dive into the world of knowledge together
देशभर में शिक्षा हब के रूप में प्रसिद्ध देहरादून को नए साल पर मॉर्डन लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 12.80 करोड़ की लागत से चार मंजिला लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। इसका बजट भारतीय विमानन प्राधिकरण ने दिया है। यहां एक साथ 600 लोग बैठकर अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस माह के अंत या नए साल पर परेड ग्राउंड के पास स्थित मॉर्डन दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर का लोकार्पण हो सकता है। यहां आने वालों को निशुल्क वाई-फाई सुविधा भी मिलेगी। भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर रीडिंग रूम के साथ किताबें रखने के लिए स्टेकिंग रूम बनाए गए हैं। किताबों का ट्रैकिंग और वितरण सिस्टम पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होगा। लाइब्रेरी में कंप्यूटर लैब की भी सुविधा है। यहां लोग कंप्यूटर के माध्यम से भी ऑनलाइन मैगजीन, किताबें और शोधपत्र पढ़ सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी सुविधा होगी। भवन में लिफ्ट, दिव्यांग लोगों के लिए अलग से रैंप बनाए गए हैं।
विज्ञापन

म्यूजियम में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक
लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर म्यूजियम बनाया गया है। इसमें उत्तराखंड के प्राचीन वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ, काष्ठ कला, चित्रकला, मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर आदि दिखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई लाइब्रेरी में शिफ्ट होने लगी किताबें
दून लाइब्रेरी से 40 हजार से अधिक किताबों और अन्य सामान को मॉर्डन लाइब्रेरी में शिफ्ट किया जाने लगा है। नई लाइब्रेरी में किताबों का संकलन और बढ़ेगा। पुरानी दून लाइब्रेरी में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।

एक साल का सदस्यता शुल्क 300 रुपये
दून लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए एक साल की सदस्यता शुल्क प्रति व्यक्ति 300 रुपये है। जबकि, एक हजार सिक्योरिटी ली जाती है। मॉर्डन लाइब्रेरी में भी सदस्यता शुल्क की दर यही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed