सामने आई ब्यूटी कॉन्टेस्ट की 'घिनौनी' सच्चाई, मॉडल्स ने छोड़ा कम्पटीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जानी-मानी मिस अर्थ इंडिया कंपटीशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री विवादों में फंस गई है।
पिछले एक महीने से जिन 16 मॉडल्स को दिल्ली में होने वाले ऑडिशन के लिए तैयार किया जा रहा था, रविवार को उनमें से 13 मॉडल्स बदल गईं। इसके अलावा अंतिम दिन मॉडल्स की संख्या भी बढ़ गई।
अचानक हुई इस उथल-पुथल के कारण कोरियोग्राफर और फोटोग्राफर ने भी कंपटीशन छोड़ दिया है। इतना ही नहीं एक मॉडल ने कंपटीशन के तैयारी करवा रही एजेंसी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
एक महीने से दून में मिस अर्थ इंडिया कंपटीशन की तैयारी चल रही है। इसके लिए देशभर से मॉडल्स चुन ली गई हैं, जबकि उत्तराखंड से पांच मॉडल्स को वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये सीधे दिल्ली में होने वाले ऑडिशन के लिए भेजा जाना है।
क्लबिंग करने के लिए मॉडल्स को किया जाता है इस्तेमाल
दिल्ली में जो विजेता रहेगी, वह मॉडल मिस अर्थ इंडिया इंटरनेशनल के लिए जाएगी। लेकिन ऑडिशन के अंतिम दिन अचानक 13 मॉडल्स ने यह आरोप लगाते हुए विश्व स्तर की यह प्रतियोगिता छोड़ दी कि आयोजकों का जब मन होता था उनको बुला लिया जाता था।
अपने दोस्तों और दूसरे लोगों को शराब पिलाते और उनके सामने मॉडल्स को कैटवॉक करने के लिए कहा जाता था। मॉडल्स ने आरोप लगाया कि मात्र क्लबिंग करने के लिए उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा था। इन 13 मॉडल्स में दो मिस उत्तराखंड भी शामिल थीं।
जुटाई भीड़
अचानक 16 में से 13 मॉडल्स के इवेंट छोड़ते ही आयोजक परेशान हो गए। इसके बाद रविवार को मानकों को दरकिनार कर आनन-फानन में लड़कियों को इकट्ठा किया गया। इनके लिए लंबाई और उम्र की कोई शर्त तक नहीं रखी गई।
मैंने इवेंट इसलिए छोड़ा क्योंकि पिछले एक महीने से जिन मॉडल्स को मैं तैयार कर रहा था, जिन पर इतनी मेहनत कर उन्हें परफेक्ट किया, अंतिम समय में उन्होंने इवेंट छोड़ दिया। अब नई मॉडल्स क्या करेंगी, कैसे करेंगी पता नहीं। इससे हमारे काम पर भी सवाल उठता।
- कपिल गौरी, कोरियोग्राफर
इन मॉडल्स ने छोड़ा कंपटीशन
अदिति शुक्ला, ख्याति शर्मा, आयुषि दुग्गल, शालिनी क्षेत्री, शैलजा तिवारी, मनीषा मेहरा, प्रिया शाह, जसप्रीत कौर, प्रज्ञा बहुगुणा, नंदिनी, ऋषिका, मानसी मित्तल, ज्योति गुलाटी।
मॉडल्स ने इवेंट छोड़ा वह उनकी मर्जी है। हमने तो उन पर पैसा ही खर्च किया था, ताकि वह अच्छी तरह से नेशनल कंपटीशन के लिए तैयार हो सकें। सिन्मिट कम्युनिकेशंस से जुड़ी मॉडल्स ने ही काम छोड़ा है। जहां तक मॉडलों के आरोपों की बात है तो वह बेबुनियाद हैं।
- करण अरोड़ा, इवेंट डायरेक्टर
सभी मॉडल्स सिन्मिट कम्युनिकेशंस से जुड़ी नहीं हैं। 16 में से 13 मॉडल्स इवेंट छोड़ चुकी हैं। उन्होंने हमें भी वजह बताई थी, लेकिन फैसला मॉडल्स को खुद करना था, क्योंकि यह उनकी जिंदगी का सवाल था।
- राजीव मित्तल, डायरेक्टर सिन्मिट कम्युनिकेशंस