फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   model rules ready for badrinath rawal

बदरीनाथ के रावल पर समिति की बैठक कल

Wed, 19 Feb 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Feb 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
model rules ready for badrinath rawal

बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) वी केशवन नंबूदरी के एक महिला से छेड़-छाड़ के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद रावल के आचरण को निर्धारित करने के लिए एक आदर्श नियमावली तैयार की गई है।

विज्ञापन


पूर्व में भी कई बार रावलों के निरंकुश होने के मामले सामने आए, मगर मंदिर समिति ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया था।

संशोधनों पर चर्चा
ऋषिकेश में बीते सोमवार हुई बैठक में तय की गई इस नियमावली पर औपचारिक मुहर बुधवार को देहरादून में होने वाली बैठक पर लगने वाली थी, लेकिन अब यह बैठक गुरुवार को सुबह 9 बजे होगी। इससे पूर्व नियमावली में समिति सदस्यों की तरफ से सुझाए गए संशोधनों पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन


नियमावली के बिंदुओं पर पांचों पंचायतों समेत तीर्थ-पुरोहितों ने भी अपनी सहमति दी है। वह पहले ही कह चुके हैं कि परंपराएं आदि शंकाराचार्य ने स्थापित की हैं, मगर रावल उनका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगी सिफारिश
उन्होंने रावल के लिए आचार संहिता बनाने, अनुशासन समिति गठित करने, शीतकाल में धामों के प्रवास पर अभिषेक करने, परंपराओं के जानकारों को मंदिर समिति में शामिल करने की भी सिफारिश की।


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की तरफ से रावल प्रकरण की जांच के लिए गठित टीम के अध्यक्ष चंद्रकिशोर मैठाणी के अनुसार बैठक में समिति के बजट पर भी चर्चा होने की संभावना है। आने वाले वर्ष के लिए इसमें प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed