फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock Exercise Flight from Hyderabad to Chandigarh hijacked at Dehradun airport four hijackers killed

Mock Drill: वीटी-123 विमान हुआ हाईजैक, देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने चार अपहरणकर्ताओं को किया ढेर

Tue, 18 Mar 2025 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 07:27 PM IST
सार

Dehradun News: एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रहे एक वीटी-123 विमान का आसमान में ही अपहरण कर लिया गया है।

विज्ञापन
Mock Exercise Flight from Hyderabad to Chandigarh hijacked at Dehradun airport four hijackers killed
दून एयरपोर्ट पर मॉक अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर ईंधन भरने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट की घेराबंदी की और चार अपहरणकर्ताओं को मार गिराया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही सभी फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार को वार्षिक एयरक्राफ्ट हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें सीआईएसएफ, बीडीडीएस, क्यूआरटी आदि सुरक्षा टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रहे एक वीटी-123 विमान का आसमान में ही अपहरण कर लिया गया है। विमान के पायलट ने एटीसी नियंत्रण कक्ष को विमान के अपहरण के बारे में एसओएस संदेश भेजते हुए कहा कि विमान को ईंधन भरने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा जा रहा है। पायलट ने एटीसी को विमान में सवार 152 यात्रियों और पांच चालक दल सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीसी ने अपहृत विमान के बारे में एरोड्रम समिति के सदस्यों को सूचित कर विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति देकर विमान को आइसोलेशन में पार्क करवाया। सीआईएसएफ, क्यूआरटी ने अपहृत विमान की घेराबंदी शुरू कर सभी ड्यूटी पोस्टों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया। एयरलाइंस सूचना काउंटर स्थापित कर अपर मुख्य सचिव गृह रिधिम अग्रवाल की अध्यक्षता में एसीसीसी में एकत्रित एरोड्रम समिति के सभी सदस्यों ने अपहर्ताओं के साथ बातचीत शुरू की।

Haridwar: पूर्व विधायक चैंपियन को मिली जमानत, MLA उमेश के कार्यालय पर फायरिंग के केस में गए थे जेल

Mock Exercise Flight from Hyderabad to Chandigarh hijacked at Dehradun airport four hijackers killed

अपहरणकर्ताओं की सभी मांगों को नकार दिया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने विमान पर धावा बोलकर हाईजैकिंग में शामिल चारों अपहरणकर्ताओं को मार गिराया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट कासो एनपीएस मुंग, डीजीएम नितिन कादियान आदि मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल में बस का किया गया इस्तेमाल
एयरपोर्ट पर विमान हाईजैकिंग मॉक ड्रिल में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) मानदंडों के अनुसार एक बस को विमान के रूप में इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को विफल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed