फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile robbed from student returning from coaching, case filed

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदमाशों ने मोबाइल लौटा

Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mobile robbed from student returning from coaching, case filed
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा से बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। छात्रा उस वक्त कोचिंग इंस्टीट्यूट से लौट रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि प्रीति सकलानी ने शिकायत की है। वह फतेहपुर, हरबर्टपुर की रहने वाली है। वह नेशविला रोड पर रहकर चुक्खुवाला स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। शनिवार शाम को वह कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में एक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे मोबाइल झपट लिया। छात्रा के अनुसार वह उस वक्त फोन पर बात कर रही थी। छात्रा ने शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से फरार हो गए। कोतवाल के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed