फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile phones worth millions cash blown by uprooting showroom shutter in Haridwar Uttarakhand crime

Haridwar: शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 20 लाख के मोबाइल फोन और नकदी उड़ाई, तीन-चार आरोपी सीसीटीवी में कैद

Tue, 19 Dec 2023 09:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

बैरियर नंबर छह से सटे रावली महदूद रोड ब्रह्मपुरी में मानव पुंडीर की मोबाइल फोन की है। उसका मकान भी दुकान के ऊपर बना हुआ है। रात दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह उठने के बाद नीचे उतरकर आया तो दुकान का शटर उखड़ा देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Mobile phones worth millions cash blown by uprooting showroom shutter in Haridwar Uttarakhand crime
शोरूम का शटर उखाड़कर लाखों के मोबाइल फोन नकदी चोरी; - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक मोबाइल फोन की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने लाखों रुपये के फोन और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन-चार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चोरी की वारदात से पुलिस के गश्त की भी पोल खुलकर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बैरियर नंबर छह से सटे रावली महदूद रोड ब्रह्मपुरी में मानव पुंडीर की मोबाइल फोन की है। उसका मकान भी दुकान के ऊपर बना हुआ है। सोमवार की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया। मंगलवार की सुबह उठने के बाद नीचे उतरकर आया तो दुकान का शटर उखड़ा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/dehradun/video-mobile-phones-worth-millions-cash-blown-by-uprooting-showroom-shutter-in-haridwar-uttarakhand-crime

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने दी पुलिस को तहरीर
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर स्वप्निल मुयाल ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर मुहं पर कपड़ा बांधे एक आरोपी शटर उखाड़कर अंदर घुसता नजर आया। जबकि दो से तीन आरोपी बाहर खड़े दिखे हैं।


दुकान मालिक मानव के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन मंगवाए गए थे। मानव का दावा है कि मोबाइलों की कीमत करीब 20 लाख है। गल्ले से लाखों रुपये की नकदी चोरी हुई है। इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
 

तड़के दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की वारदात को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच अंजाम दिया है। कुछ आरोपी बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। जबकि एक आरोपी शटर उखाड़कर नीचे लेटकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने मोबाइल फोन व नकदी बैग में भरी। बाहर निकलकर आया। फिर सभी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, मंत्री रेखा आर्य ने कहा-महिलाओं को मिलेगा रोजगार

...तो पहले की गई रैकी

जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे माना जा रहा है कि पूरी योजनाबद्ध तरीके से घटना की गई। संभावना है कि आरोपी आसपास के किसी इलाके में रह रहे हों। उन्होंने पहले ही दुकान की रैकी की होगी। वहीं आरोपियों ने बैग में नकदी और मोबाइल फोन भरे, इस बीच दो मोबाइल फोन भी मौके पर ही गिर गए।

चोरी के मामले में पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - स्वप्निल मुयाल, सीओ सदर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed