फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five thousand mini Anganwadi centers of the Uttarakhand will be upgraded

Uttarakhand: पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, मंत्री रेखा आर्य ने कहा-महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 19 Dec 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की मेधावी बालिकाएं सम्मानित होंगी।

विज्ञापन
Five thousand mini Anganwadi centers of the Uttarakhand will be upgraded
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन

विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग से प्रति बोतल एक रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंद महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें...Haridwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई राज्यों के नेता आएंगे हरिहर आश्रम, 24 को प्रस्तावित है कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं का होगा सम्मान

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग एचसी सेमवाल, अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed