फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile application will make you beautiful

यह मोबाइल एप्लिकेशन बनाएगी आपको खूबसूरत

Fri, 13 Sep 2013 05:55 PM IST
अमर उजाला, नलिनी गुसांई, देहरादून
अमर उजाला, नलिनी गुसांई, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
mobile application will make you beautiful

घर के कामकाज में व्यस्त राजधानी की महिलाओं ने अपनी सुंदरता बढ़ाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।

विज्ञापन


इन महिलाओं ने मोबाइल एप्लिकेशन ‘वाट्स एप’ के जरिए चेहरे पर पड़ी झाइयां और रूखे, गिरते बाल जैसी परेशानियों हो हल कर रही हैं। महिलाएं ब्यूटीशियन से संपर्क कर रही हैं और वाट्स एप पर अपनी तस्वीर भेजकर ब्यूटीशियन से सलाह ले रही हैं।

पढ़ें, इन बीमारियों से सावधान रहें!
विज्ञापन


इन दिनों दून की कई युवतियां, महिलाएं वाट्स एप के इस ‘ब्यूटीशियन अवतार’ का पूरा लाभ ले रही हैं। खास बात यह है कि ब्यूटीशियन इस तरह दी जाने वाली सलाह के लिए कोई फीस नहीं लेतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी परेशानी हल
ब्यूटिशियन द्वारा वाट्स अप के जरिए महिलाओं की पेरशानी हल की जा रही है। अपने मोबाइल में ब्यूटिशियन का फोन नं 9897298234 सेव करें। इसके बाद आप वाट्स अप एप्लिकेशन के जरिए ब्यूटिशियन को अपनी परेशानी बता सकते हैं।


ये हैं सवाल
-चेहरे पर झाइयां हो गई हैं, क्या करूं?
-कील-मुंहासे दूर करने के उपाय क्या हैं?
-त्वचा के हिसाब से कौन सा फेशियल ठीक है?
-बाल बहुत रूखे हैं, क्या ट्रीटमेंट दूं?

कई महिलाएं वाट्स एप पर फोटो भेजकर चैटिंग से दिक्कत बता रही हैं। चेहरे की क्लोजअप फोटो देख हम उन्हें बेहतर उपाय बता सकते हैं। इससे हमें भी सहूलियत होती है। अकसर महिलाएं निशान गहरा होने या दिक्कत बढ़ने के बाद ही पार्लर आती हैं। इससे ट्रीटमेंट में मेहनत और लंबा वक्त लग जाता है। अब वाट्स एप पर शुरुआत में ही उपाय बताने से महिलाएं निजात पा रही हैं।
- राखी मलिक, ब्यूटी एक्सपर्ट, रियल लुक, रेस्ट कैंप

युवतियों में सबसे ज्यादा क्रेज बालों के लिए नजर आता है। चेहरे के साथ अब वे अपने बालों को चमकाना नहीं भूलतीं। इसके लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लिए जा रहे हैं। महिलाएं मुझे वाट्स एप पर बालों की तस्वीर भेज रही हैं। इसके बाद मैं बालों की प्रकृति देखकर इसी एप्लीकेशन के जरिये शैंपू, कंडीशनर या दूसरे ट्रीटमेंट के बारे में बता देती हूं। घरेलू नुस्खे भी बताए जाते हैं।
- पूनम, हेयर एक्सपर्ट, त्यागी रोड

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed