फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MMS making in lohaghat.

अश्लील क्लिप बनाने वाले को गांव वालों ने दे दी सजा

Mon, 03 Nov 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Mon, 03 Nov 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
MMS making in lohaghat.

लोहाघाट के बाराकोट क्षेत्र में एक महिला की अश्लील क्लिपिंग बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। क्लिपिंग वाट्स एप में प्रचारित होने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


भड़के लोगों ने क्लिपिंग बनाने के आरोप में एक अधेड़ का मुंह काला कर उसे बाराकोट बाजार में घुमाया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने आरोपी को छुड़ाकर पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में चार अन्य लोग फरार हैं। इस घटना से लोगों में एक वर्ग विशेष के प्रति व्यापक रोष पैदा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि 5 अक्तूबर को बाराकोट में टेलरिंग का काम करने वाला बदरुद्दीन (50) पुत्र अब्दुल हक निवासी न्यूरिया पीलीभीत ने एक अधेड़ महिला को अपने चंगुल में फंसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद पर बनाई क्लिपिंग

MMS making in lohaghat.

आरोपी ने अपने ठाकुरद्वारा न्यूरिया निवासी विशाल के सहयोग से अपने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

बदरुद्दीन और विशाल में लेन-देन का विवाद होने पर विशाल ने ये क्लिपिंग बाराकोट में नाई की दुकान चलाने वाले बिजनौर निवासी नदीम अहमद, पेंटर रज्जाक और लोहाघाट के समीप पाटन पुल में नाई का काम करने वाले बलजीत को वाट्स एप पर पहुंच गई।

शुक्रवार शाम बाराकोट में क्लिपिंग के बारे में जानकारी मिलने पर लोगों में आक्रोश भड़क उठा। एसओ के अनुसार चार अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।

हालांकि अब तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए चारों की धरपकड़ तेज कर दी है।

अनिवार्य रूप से हो बाहरी लोगों का सत्यापन

MMS making in lohaghat.

व्यापार संघ बाराकोट के अध्यक्ष देवेंद्र अधिकारी और हिंदूवादी संगठन की ओर से थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर क्षेत्र में प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने की मांग की गई है।

उनका कहना है कि आजकल विभिन्न व्यवसायों की आड़ में अजनबी लोगों की बाढ़ जैसी आ गई है। जिससे क्षेत्र में इस प्रकार की अप्रिय वारदातें हो रही हैं।

पाटी में भी हो चुका है ऐसा मामला

चंपावत जिले में अश्लील क्लिपिंग का यह पहला मामला नहीं है। 2011 में पाटी विकासखंड में भी अश्लील क्लिपिंग प्रकरण हो चुका है।

एक निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षक पर अपने ही स्कूल की एक छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप लगा है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 376 के अलावा 3/6 महिला अशिष्ट रुपेण प्रतिषेध अधिनियम, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed