फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mla learn information technology

माननीय सीखेंगे आईटी की एबीसीडी

Sun, 22 Dec 2013 09:23 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Dec 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
mla learn information technology

उत्तराखंड के विधायक आईटी की एबीसीडी सीखेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्हें दक्ष बनाने के लिए सरकार लीडरशिप समिट आयोजित करने जा रही है। जनवरी में 20-24 तक समिट प्रस्तावित है।

विज्ञापन


समिट में देश भर के आईटी प्रोफेशनल जुटेंगे और प्रदेश में इस क्षेत्र में बेहतर माहौल बनाने की दिशा में अपने अनुभव बांटेंगे। सरकार प्रदेश में इस समिट को लगभग डेढ़ साल से कराने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


क्या कहती हैं सचिव आईटी
प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकारी कामकाज में तेजी देने के उद्देश्य से लीडरशिप समिट की जा रही है। सचिव आईटी मनीषा पंवार ने बताया कि इस समिट में सभी मंत्री और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही क्लास टू तक के सभी अफसर, विभागों के फील्ड और मुख्यालयों में तैनात अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम


सचिव आईटी का कहना है कि इस समिट का उद्देश्य आने वाले समय में सरकारी कामकाज में तकनीक का इस्तेमाल तेजी से हो सके। सरकार की तमाम योजनाएं और प्रमाणपत्र आदि ऑनलाइन किए जा रहे हैं ऐसे में तकनीकी का इस्तेमाल जानना जरूरी है।

लागू होगा ई-गवर्नेंस
देहरादून के आईटी पार्क में स्टेट डाटा सेंटर बनना है। प्रदेश सभी जिलों में ई-गर्वेनेस लागू किया जाना है। विभागाध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरीये सीधे सचिवालय से जोड़ा जाना है ऐसे में पांच दिवसीय यह समिट काफी उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed