{"_id":"9194a24ff80af36838284a25c3e3d378","slug":"mla-haridas-statement-on-pdf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीडीएफ नहीं, गुटबाजी है कांग्रेस की समस्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीडीएफ नहीं, गुटबाजी है कांग्रेस की समस्या'
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिव फ्रंट (पीडीएफ) के मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने की मांग को लेकर चल रही कांग्रेस की खींचतान पर पीडीएफ कोटे के विधायक हरिदास ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि कांग्रेसजनों को पीडीएफ से दिक्कत नहीं है। ये कांग्रेसी की अंदरूनी गुटबाजी है जो विवाद का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
एचआरडीए कार्यालय के उद्घाटन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीएफ के विधायकों ने बुरे वक्त में कांग्रेस का साथ देकर उसकी सरकार बनवाई उसे चलवाया। अभी भी पूरी मजबूती के साथ सभी विधायक कांग्रेस के साथ है।
विज्ञापन
पीडीएफ के मंत्रियो को बाहर किए जाने की उठ रही मांग पर हरिदास ने कहा कि यह सब कुछ कांग्रेस की आपसी गुटबाजी के चलते हो रहा है। जब विजय बहुगुणा खुद मुख्यमंत्री थे तो एक गुट उन्हें परेशान करता रहता था।
विज्ञापन
बहुगुणा साध रहे हैं निशाना
अब हरीश रावत हैं तो बहुगुणा अपने समर्थक का वजन बनाए रखने के लिए पीडीएफ पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।
एक सवाल के जवाब में कहा कि वह आज भी बसपा के समर्पित सिपाही है। वह और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को कुमारी मायावती का जन्मदिन उल्लास से मनाएंगे।