{"_id":"818bdfc4c2b5a28ecec78f4bd01f2705","slug":"mj-group-paid-income-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MJ ग्रुप ने कर चोरी के 22 करोड़ जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MJ ग्रुप ने कर चोरी के 22 करोड़ जमा कराए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से दो दिन चली छापेमारी के बाद मंजीत जौहर(एमजे) ग्रुप की अब तक 22 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ में आई है। ग्रुप ने आयकर विभाग में पैसा जमा करा दिया है। जबकि अभी तक ग्रुप के दस्तावेजों की जांच चल रही है, जिसमें कर चोरी इससे कहीं ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले निदेशक पूछताछ एके त्रिपाठी, अपर आयकर आयुक्त अलका अग्रवाल और उप आयकर आयुक्त मोहनलाल के नेतृत्व में 17 टीमों ने राजधानी के हरिद्वार रोड स्थित होटल एमजे रेजीडेंसी, निरंजनपुर स्थित सॉलिटियर हाईट और ईसी रोड स्थित प्रतिष्ठान, ऋषिकेश स्थित ग्रुप के मालिक मंजीत जौहर के घर और दफ्तार और दिल्ली और रुड़की स्थित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।
विज्ञापन
आयकर टीमों ने यहां से कर चोरी के तमाम दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। सूत्रों के मुताबिक एक दिन के आंकलन के बाद एमजे ग्रुप की 22 करोड़ की कर चोरी पकड़ में आई है। एमजे ग्रुप ने इतना पैसा आयकर विभाग में जमा करा दिया है। सूत्रों के मुताबिक अभी दस्तावेजों की जांच चल रही है। कर चोरी इससे कहीं ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने मंगलवार और बुधवार को छापेमारी की थी। आयकर विभाग लंबे समय से एमजे ग्रुप के लेन देन पर बारीक नजर रखे हुए था।
विज्ञापन