फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mitra Police will provide help to the families of migrants in trouble on one phone

Dehradun News: परेशानी में प्रवासियों के परिजनों तक एक फोन पर मदद पहुंचाएगी मित्र पुलिस

Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mitra Police will provide help to the families of migrants in trouble on one phone
गढ़वाल रेंज में स्थापित की जाएगी प्रवासी सेल, तैनात होंगे अधिकारी
विज्ञापन


प्रवासियों के परिजनों को कोई भी परेशानी हुई तो पुलिस उनका एक फोन पर ही हल करने का प्रयास करेगी। उनके घर मैकेनिक, इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक को पहुंचाएगी। यह सब संभव होगा गढ़वाल रेंज ऑफिस में बनने जा रहे प्रवासी सेल से।
इस सेल में अधिकारी मौजूद रहेंगे और फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस पर देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी लोग किसी भी वक्त फोन कर अपने परिवार के लिए मदद मांग सकेंगे। गढ़वाल रेंज में यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह केवल प्रस्ताव के स्तर पर ही है। प्रदेश के लोग विदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपने राज्य की आर्थिकी में योगदान कर रहे हैं। इनमें से बहुत से प्रवासी ऐसे हैं जिनके परिवार और अन्य संबंधी लोग उत्तराखंड में ही रहते हैं। उन्हें वक्त बेवक्त परेशानियां आती हैं, लेकिन समय पर हल न होने पर ये परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


प्रवासियों को पता नहीं होता है कि मदद कहां और किससे मांगी जाए। ऐसे में अब पुलिस इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने रेंज कार्यालय में एक प्रवासी सेल गठित करने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फिलवक्त उन्होंने एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही यहां के लिए एक फोन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों से भी समन्वय किया जाएगा। मसलन, चिकित्सा, जल संस्थान, बिजली विभाग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने मदद का उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई बीएसएफ कर्मचारी बॉर्डर पर तैनात है और उनकी पत्नी को यहां प्रसव पीड़ा हो रही है। ऐसे में वह प्रवासी सेल पर फोन कर मदद मांग सकता है। यहां से संबंधित थाने को सूचित किया जाएगा। इसके बाद आशा या अन्य जो भी जरूरत उनके घर के लिए होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। प्रसव के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रबंध भी पुलिस की ओर से किया जाएगा। जल्द ही इसका वृहद प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भी भेजा जाएगा।




Iप्रवासी लोग प्रदेश की आर्थिकी में बड़ा योगदान निभाते हैं। वह अपने घर से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस मित्रता, सेवा और सुरक्षा के भाव से हर परेशानी में उनके साथ खड़ी है। इसी भावना से प्रवासी सेल का गठन किया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रवासियों से संवाद किया था। इसी क्रम में यह कदम उठाया जा रहा है। - राजीव स्वरूप, आईजी, गढ़वाल रेंजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed