{"_id":"6468a1e416004b5b4f069983","slug":"missing-woman-with-husband-found-unconscious-in-forest-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पति के साथ तीन दिन पहले लापता हुई महिला जंगल में इस हाल में मिली, दोनों में हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पति के साथ तीन दिन पहले लापता हुई महिला जंगल में इस हाल में मिली, दोनों में हुई थी कहासुनी
Sat, 20 May 2023 04:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 May 2023 04:09 PM IST
सार
सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवारको सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पूर्व पति के साथ घर से लापता हुई महिला बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद हुई है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया है। शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी निवासी ऋषि ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन सीमा व उसके पति आशीष की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
ऋषि ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। चौकी प्रभारी मैठानी ने बताया कि सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दी फायर, मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई
विज्ञापन
आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो। सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी मैठाही ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।