{"_id":"a7f1b9c095334e810fea3f0f478202a4","slug":"missing-student-of-iit-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT से लापता विदेशी छात्र का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT से लापता विदेशी छात्र का नहीं मिला सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 09 Jan 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी से लापता हुए इथोपियन छात्र का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। हर दिन छात्र की मोबाइल लोकेशन बदलने से पुलिस भी परेशान है। पुलिस का कहना है कि छात्र की बरामदगी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में पीचडी कर रहा इथोपियन छात्र 3 जनवरी को संदिग्ध हालात में खोसला इंटरनेशल हाउस से लापता हो गया था।
छात्र की गुमशुदगी का मामला आईआईटी प्रबंधन की तरफ से दो दिन बाद दर्ज कराया गया था। लेकिन अभी तक छात्र का सुराग नहीं लग पाया है।
रोज बदल रही लोकेशन
इथोपियन छात्र की पहले दिन फोन लोकेशन मथुरा में मिली थी इसके बाद अब आगरा में लोकेशन मिल रही है। छात्र की हर दिन बदल रही फोन लोकेशन से पुलिस भी परेशान है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उसकी फोन लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीम छात्र की तलाश में लगी है। मामले की विवेचना कर रहे एसआई विनोद तेवतिया ने बताया कि छात्र को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन