फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Student Dead Body found in Tehri lake Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: टिहरी झील में मिला नौ दिन से लापता छात्र का शव, घर से ट्यूशन के लिए निकला था

Tue, 14 Nov 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

आदित्य नेगी (16) पांच नवंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूढ़खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसके पिता की ओर से थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
Missing Student Dead Body found in Tehri lake Uttarakhand news in hindi
टिहरी झील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले नौ दिन से घर से लापता चल रहे सुमन कॉलोनी निवासी छात्र का शव पुलिस ने सोमवार को टिहरी झील से बरामद किया। छात्र कार्मल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पास से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


सुमन काॅलोनी निवासी विजयराज सिंह नेगी का बेटा आदित्य नेगी (16) बीते पांच नवंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूढ़खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसके पिता की ओर से थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


किताबें झील किनारे से बरामद

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो छात्र की लोकेशन पुरानी टिहरी रोड जाख की गांव की ओर जाते हुए मिली। तब से पुलिस झील के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही थी। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि दो दिन पहले छात्र की किताबें झील किनारे से बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: टनल में फंसीं 40 जिंदगियां... पाइप डालकर निकालने का प्रयास, परिजनों से कराई गई बात
 

सोमवार को पुलिस ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। सामान से कुछ दूरी पर झील में छात्र का शव मिला। मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। थानाध्यक्ष बुटोला ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक छात्र का तीन या चार नवंबर को अपने से जूनियर कक्षा के एक छात्र से झगड़ा हो गया था जिस पर आदित्य के माता-पिता और शिक्षकों ने उसे डांटा था। अगले दिन आदित्य घर से ट्यूशन के लिए निकला लेकिन वह जाख जसपुर की ओर चल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed