फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   missing son found by facebook

सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक

Wed, 22 Jan 2014 08:51 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 22 Jan 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
missing son found by facebook

तेजी से लोकप्रिय हो रही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने पिथौरागढ़ के एक परिवार को खुशियां लौटा दी। मंगलवार का दिन उस परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।

विज्ञापन


फेसबुक पर मिले मोबाइल नंबर से मिला बेटा
फेसबुक पर मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा तो चार साल से लापता किशोर को हरकी पैड़ी बाजार क्षेत्र से ढूंढ निकाला। किशोर पाकर खुशी से फूले परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


पढ़ें,'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि गांव जाखपंत (पिथौरागढ़) निवासी दिगंबर सिंह पुत्र रामसिंह वर्ष 2010 में कक्षा नौ में फेल होने पर घर छोड़कर कहीं चला गया था। कुछ दिन बाद वह हरिद्वार पहुंचा और सब्जी मंडी के समीप स्थित पूर्व सभासद मुकेश त्यागी की दूध की दुकान पर काम करने लगा।

पढ़ें,घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला


उधर, दिगंबर की तलाश में परिजन भटक रहे थे लेकिन पता नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले परिजनों ने युवक का फेसबुक एकाउंट देखकर पिथौरागढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी।

पढ़ें,श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

पिथौरागढ़ पुलिस ने फेसबुक एकाउंट में दिए मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो लोकेशन हरिद्वार में मिली। पुलिस ने एसओजी हरिद्वार की मदद से दिगंबर को खोज निकाला।

पढ़ें,अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द

मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे दिगंबर के परिजन हरिद्वार पहुंचे और किशोर को अपने साथ गांव ले गए। दिगंबर के चाचा नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमारी बहुत मदद की है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि युवक दुकान मालिक के यहां परिवार के सदस्य की तरह रहे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed