{"_id":"5baa52a5867a557ebd6880c2","slug":"missing-iit-roorkee-45-students-safe-after-heavy-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हिमाचल ट्रैकिंग पर गए IIT रुड़की के लापता 45 छात्र सकुशल, लेने के लिए मंडी पहुंची टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हिमाचल ट्रैकिंग पर गए IIT रुड़की के लापता 45 छात्र सकुशल, लेने के लिए मंडी पहुंची टीम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी, रुड़की
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी से हिमाचल में ट्रैकिंग के लिए गए 45 सदस्यीय दल के सुरक्षित होने की सूचना पर संस्थान प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संस्थान की ओर से छात्रों को वापस लाने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम मंगलवार को आईआईटी मंडी पहुंच गई है।
विज्ञापन
आईआईटी के डीन इंटरेक्शन डॉ. परविंद्र कुमार ने बताया कि सभी छात्र सकुशल हैं और जल्द ही लौटेंगे। दरअसल, आईआईटी के हिमालयन एक्सपलोरर क्लब (एचईसी) में शामिल 45 छात्र 18 सितंबर को हिमाचल में ट्रैकिंग के लिए गए थे, लेकिन बर्फबारी के कारण मनाली-केलन मार्ग में सिस्सू नामक जगह पर फंस गए थे।
विज्ञापन
चार दिन से छात्रों के मोबाइल पर किसी का संपर्क नहीं हो पाया था। आईआईटी की ओर से सोमवार देर रात सिविल लाइंस कोतवाली में भी छात्रों से संपर्क नहीं हो पाने की बाबत तहरीर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से भी हिमाचल के अधिकारियों से संपर्क साधा गया था। आईआईटी के डीन इंटरेक्शन ने बताया कि हिमाचल में प्रशासन से भी बात हो गई है। सभी छात्र सकुशल हैं। जल्द ही सभी छात्र संस्थान लौट आएंगे। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने भी सभी छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।