{"_id":"0756e9410b6f53096e4c5e284501b0d9","slug":"missing-girl-student-send-letter-to-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को चिठ्ठी भेज बोली, 'मैने शादी कर ली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी को चिठ्ठी भेज बोली, 'मैने शादी कर ली'
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दुगड्डा क्षेत्र के एक गांव से लापता चल रही एक छात्रा ने एसपी पौड़ी के नाम चिट्ठी भेजकर अपने प्रेमी से शादी रचाने की बात कही है। कहा कि वह गुम नहीं हुई, बल्कि अपनी मर्जी से घर से गई और बिजनौर क्षेत्र में शादी भी कर ली।
विज्ञापन
पिता कराना चाहते थे जबरन शादी
युवती ने पत्र में इस बात का भी खुलासा किया कि उसके पिता उसकी शादी कहीं और करवाना चाहते थे। लेकिन वह उस युवक से शादी नहीं करना चाहती थी।
एसपी पौड़ी ने पत्र को लैंसडौन पुलिस को मामले की सत्यता जांचने के लिए भेज दिया। जहां से यह पत्र एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अपहरण की रिपोर्ट हुई थी दर्ज
चार दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हुई दुगड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की राजस्व पुलिस ने अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
गत 23 दिसंबर को मामले की जांच एएचटीयू को सौंप दी गई थी। लैंसडौन के थानाध्यक्ष डीएस असवाल ने युवती की तरफ से एसपी ऑफिस को पत्र भेजने की पुष्टि की है।