फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing girl found in Hardoi

Dehradun News: लापता किशोरी हरदोई में मिली, यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found in Hardoi
सेलाकुई थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी यूपी के हरदोई जिले में मिली। पुलिस ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले हरदोई के अफान को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने आरोपी पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और किशोरी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 22 सितंबर को थाना क्षेत्र की महिला थाने आई थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की गई। सर्विलांस टीम की भी मदद ली गई। किशोरी की लोकेशन हरदोई में मिली। एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को हरदोई रवाना किया गया। टीम को किशोरी आरोपी के साथ मिल गई। किशोरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed