मिस उत्तराखंड बनना है, यहां करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भी बन सकती हैं मिस उत्तराखंड-2014। कांटेस्ट नजदीक है और इसके लिए आवेदन भरे जाने शुरू हो गए हैं। सिन्मिट कम्युनिकेशन की ओर से कराए जाने वाले इस कांटेस्ट के आवेदन फार्म वेबसाइट या राजपुर रोड स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस बार कांटेस्ट की खास बात ये रहेगी कि वर्ष 2005 से अब तक की सभी मिस उत्तराखंड यहां पहुंचेंगी। सिन्मिट कम्युनिकेशन के निदेशक दलीप सिंधि ने बताया कि सभी विजेता मुंबई में व्यस्त हैं, इसके बावजूद वह कांटेस्ट में पहुंचने के लिए खुद आना चाहती हैं। अधिकतर से बात भी हो गई है।
यहां से डाउनलोड करें फार्म
बताया कि इस बार किसी न किसी बड़ी बॉलीवुड हस्ती को भी बुलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड कांटेस्ट के फार्म 15 अगस्त तक जमा होंगे।
फार्म राजपुर रोड स्थित सिन्मिट कम्युनिकेशन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। बताया कि सितंबर में ग्रूमिंग क्लास दी जाएगी। अक्तूबर में कांटेस्ट किया जाएगा। बताया कि इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए आयु सीमा 16 से 26 वर्ष है। अब तक दो सौ युवतियां आवेदन कर चुकी हैं।
missuttarakhand.blogspot.in
https://www.facebook.com/MissUttarakhandOfficial
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)