फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Misdeed of pet cat Landlord filed a case against his tenant Dehradun Uttarakhand news in hindi

बेजुबान को भी नहीं छोड़ा: अपनी पालतू बिल्ली किरायेदार के पास छोड़कर गई थी महिला, लौटी तो हाल देख रह गई सन्न

Mon, 06 Nov 2023 10:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

महिला ने दरवाजा खोला तो देखा कि किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह उन्हें देखते ही कपड़े पहनने लगा और बिल्ली को दूर फेंक दिया। मकान मालिक ने अपने किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Misdeed of pet cat Landlord filed a case against his tenant Dehradun Uttarakhand news in hindi
बिल्ली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक महिला ने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किरायेदार की इस हरकत से उनकी बिल्ली बेहोश भी हो गई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि शिकायत डाकरा निवासी ममता थापा ने की है। उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। गत एक नवंबर को तीन किरायेदार अपने काम पर चले गए, जबकि एक घर पर ही था।
विज्ञापन


ममता को किसी काम से बाहर जाना था तो किरायेदार ने उनकी पालतू बिल्ली को उसके पास छोड़कर जाने को कहा। ममता बिल्ली को उसके कमरे में छोड़कर चली गईं। वापस आकर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह उन्हें देखते ही कपड़े पहनने लगा और बिल्ली को दूर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

करीब आधे घंटे के बाद होश में आई बिल्ली

उन्होंने देखा कि बिल्ली बेहोश थी और उसके मुंह में खून निकल रहा था। वह करीब आधे घंटे के बाद होश में आई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने आरोपी का नाम नहीं बताया है। वह अभी फरार है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Electricity: अब मोबाइल एप से बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगी 1.5 प्रतिशत की छूट, साथ में ये फायदा भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed