फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants shotgun to husband and wife in Haridwar

पति-पत्नी पर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 08 Mar 2019 02:09 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shotgun to husband and wife in Haridwar
haridwar

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बागपत यूपी के एक दंपत्ति पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। बाइक सवार चार हमलावर वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। घटना के बाद देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से चांदनापुर बागपत यूपी निवासी मांगेराम अपनी पत्नी मोनिका एवं बच्चों के साथ कृपालु नगर रावली में एक किराए के मकान में रहते हैं। सिडकुल की अलग-अलग औद्योगिक इकाई में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात पति पत्नी कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


देर शाम मांगेराम अपनी पत्नी मोनिका को ड्यूटी खत्म होने के बाद हैवेल्स फैक्ट्री पर लेने गया था, जैसे ही पति-पत्नी गेट से निकलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चलने लगे कि अचानक पीछे से आए दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दंपत्ति को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के कमर एवं हाथ में 5 गोलियां लगी हैं जबकि पति की कमर पर एक गोली लगी है। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एससो देव राज शर्मा मौके पर पहुंचे।


एसपी सिटी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हमला रंजिश के चलते किया गया है। दंपत्ति की हालत खतरे से बाहर है, हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed