फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants Firing on brother after his sister molest

देर रात छात्रा को अकेला देख युवक करने लगा छेड़छाड़, भाई ने रोका तो चला दी गोली

Thu, 14 Feb 2019 09:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Firing on brother after his sister molest

एक युवती से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई ने विरोध किया तो एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवती के भाई को नहीं लगी और वह बच गया। इस युवक ने पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग भी की।

विज्ञापन


फायरिंग की पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। युवती और परिजनों ने करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपनी एक सहेली के साथ किसी काम से गोलभट्ठा गई थी। आरोप है कि इस बीच गोलभट्ठा के आधा दर्जन युवकों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों ने विरोध किया तो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर युवती का भाई मौके पर पहुंचा और बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चला दी।

युवती के भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी युवक ने पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। युवती के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें फायरिंग की पूरी घटना कैद हो गई।

पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, बुधवार की सुबह युवती व परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed