{"_id":"c6c8799379a98b9a33fdae7a1c15aa3c","slug":"miscreants-firing-at-leader-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग
अमर उजाला, चुड़ियाला
Updated Thu, 24 Oct 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद के थाना क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के घर फायरिंग कर दी। फायरिंग में जिला पंचायत सदस्य और उसके परिवार के लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे जिला पंचायत सदस्य सियावती के घर बाहर तीन बाइक सवार बदमाश आ धमके। इस दौरान परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
गोली किसी को नहीं लगी
बदमाशों ने बाहर से ही घर में फायरिंग कर दी, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। शोर-शराबा होने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के पति तीरथपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए काबिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की सूचना मिली
थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए काबिंग कर रही है। तीरथपाल की ओर से पुलिस को तहरीर मिल चुकी है।