फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants abscond after fire journalist bike in tehri

पुलिस की नाक के नीचे पत्रकार की बाइक को आग लगाकर बदमाश फरार, व्यापारियों ने बंद किया बाजार

Mon, 18 Sep 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो /अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 18 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
miscreants abscond after fire journalist bike in tehri

बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। शुक्रवार रात एक युवती के कमरे के दरवाजे, खिड़की जलाने की घटना के बाद शनिवार रात को आपराधिक तत्वों ने बाजार में खड़ी एक बाइक को आग लगा दी।

विज्ञापन


इससे गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाने पर 23 सितंबर को थाने का घेराव कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


शुक्रवार रात को एक लड़की के कमरे के दरवाजे, खिड़की पर आग लगाने के आरोपी को अभी पुलिस पकड़ भी नहीं पाई थी कि शनिवार रात पुलिस गश्त के दौरान थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर शनिवार रात को शरारती तत्वों ने बाजार में दुकान के बाहर खड़ी फोटोग्राफर राजेश बिष्ट की बाइक को आग लगा दी, जिससे दुकान को भी काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

miscreants abscond after fire journalist bike in tehri

​इसके विरोध में व्यापारियों ने रविवार सुबह बाजार बंद कर सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 28 अगस्त की रात को बाजार में खड़े चार वाहनों के शीशे तोड़े गए। 30 अगस्त का दो शिक्षिकाओं के मोबाइल चोरी हुए। बावजूद पुलिस लापरवाह बनी हुई है।

क्षेत्र के केदार सिंह राणा, सब्बल सिंह राणा, भान सिंह नेगी, रोशन रांगड़, त्रिलोक रावत, हुकम सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, बिजेंद्र बिष्ट, मनमोद रावत, खुशाल सिंह रावत, अर्जुन बिष्ट, नरेश रावत, खुशाल सिंह रावत, सुरेश रावत और जयदीप रावत आदि व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 22 सितंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो 23 को थाने का घेराव कर 24 से चक्का जाम कर कर आंदोलन तेज किया जाएगा। 

विधायक विजय सिंह पंवार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और पुलिस बल बढ़ाने को कहा है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ने से माहौल भय का हो रहा है। सीओ हीरा सिंह रौथाण का कहना है कि लोगों से कोई क्लू नहीं मिल रहा है।

बावजूद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम चतर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत को एक सप्ताह में बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए जाएंगे। वहीं जीआईसी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed