फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreant escapes after snatching chain from woman at Grass Farm Chowk

Dehradun News: ग्रास फार्म चौक पर महिला से चेन लूटकर बदमाश फरार

Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreant escapes after snatching chain from woman at Grass Farm Chowk
पटेलनगर थाना क्षेत्र के ग्रास फार्म चौक के पास घर जा रही एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




शिमला बाईपास रोड निवासी शिवा सेमवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च को शाम करीब 4:10 बजे वह मैजिक वाहन से उतरकर ग्रास फार्म चौक से अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गया। थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed