{"_id":"d97201c8a33b119bae7fa729fc495591","slug":"misconduct-with-nurse-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी ने नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मी ने नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 16 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी के एक सरकारी अस्पताल के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) टेक्निशियन ने उसी अस्पताल की ही एक नर्स के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी अस्पताल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलवार रात नर्स के घर के पड़ोस में रहने वाला अस्पताल का ओटी टेक्निशियन प्रदीप राय घुस गया।
विज्ञापन
पढें, दंबगई, कार रोकी और उठा ली लड़की
विज्ञापन
मुंह न खोलने की धमकी
उसने नर्स के साथ दुराचार किया और फरार हो गया। जाते वक्त वह नर्स को मुंह न खोलने की धमकी भी दे गया। बुधवार को नर्स ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
पुलिस ने नर्स की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर पुनीता बलोदी को सौंपी गई है, जिन्होंने बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए।