फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor student died for kirajadi

'सेक्स पॉवर' जड़ी खोजने गई छात्रा की मौत

Thu, 26 Jun 2014 05:13 PM IST
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Thu, 26 Jun 2014 05:13 PM IST
minor student died for kirajadi

सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली जड़ी (यारसागंबू) निकालने बूंदी बुग्याल गई एक छात्रा की ग्लेशियर में पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।



इस बार अब तक दो लोगों की यारसागंबू खोजने के दौरान मौत हो चुकी है। लोग पैसे कमाने के लिए कोई जोखिम भी जोखिम उठाने को तैयार हैं।

बूंदी गांव के लोगों का दल यारसागंबू (यौनशक्तिवर्धक कीड़ा जड़ी) के लिए गांव के पास स्थित बुग्याल में गए थे। इन लोगों के साथ जीजीआईसी धारचूला में कक्षा नौ में पढ़ने वाली दीपा बुदियाल (15) पुत्री जयराज बुदियाल भी गई थी।

जड़ी ढूढ़ने पहुंचे हैं बड़ी संख्या में लोग

minor student died for kirajadi

इस बुग्याल में अभी भी भारी मात्रा में बर्फ है। मंगलवार को दोपहर बाद दीपा ग्लेशियर में फिसलकर खाई में गिर गई। साथ में गए लोग उसे धारचूला अस्पताल ला रहे थे लेकिन उसने लखनपुर के पास दम तोड़ दिया।

यारसागंबू निकालने को जाने के दौरान इस तरह की घटनाएं हर साल होती हैं। इस बार अब तक क्षेत्र के दो लोगों की जान जा चुकी है। अभी बुग्यालों में यारसागंबू खोजने के लिए बड़ी संख्या में लोग डटे हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed