{"_id":"59c2c2fa4f1c1be4738b5ab2","slug":"minor-girl-from-dehradun-caught-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: बाल वनिता आश्रम की गायब नाबालिग किशोरी दिल्ली में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: बाल वनिता आश्रम की गायब नाबालिग किशोरी दिल्ली में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक रोड स्थित स्वामी श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम की गायब हुई छात्रा भारती दिल्ली के किलकारी आश्रम से बरामद हो गई है। दोनों आश्रमों ने वाट्सएप एप के जरिये फोटो से उसकी पहचान की। किशोरी गायब होने के दो दिन बाद ही दिल्ली पुलिस को मिल गई थी, मगर किशोरी ने अपनी पहचान नहीं बताई थी। बुधवार को फोटो के आधार पर उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम की छात्रा भारती 21 अगस्त की सुबह स्कूल जाते समय रास्ते से गायब हो गई थी। कमरे की तलाशी में पता चला था कि भारती किताबों के बैग में कपड़े भरकर ले गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो यह साफ हुआ कि वह अकेली गई है। काफी प्रयासों के बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। दिल्ली में कश्मीरी गेट स्थित किलकारी आश्रम की प्रभारी नूरी देवी ने बुधवार को बाल वनिता आश्रम के अध्यक्ष ओपी नागिया से किशोरी के गायब होने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
नागिया ने भारती का फोटो वाट्सएप किया, कुछ देर में ही पुष्टि हो गई कि भारती दिल्ली के आश्रम में है। नागिया ने बताया कि भारती 23 अगस्त को दिल्ली के पुराने रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिल गई थी। उस समय किशोरी ने अपहरण किए जाने की कहानी बताई थी। भारती ने देहरादून के आश्रम से निकलने की बात नहीं बताई थी। उधर शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली जाएगी।