फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl found on tree.

रात भर पेड़ पर बैठी रही किशोरी, ठंड से अकड़ी

Thu, 18 Dec 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
minor girl found on tree.

बडे़ भाई की डांट से नाराज एक किशोरी रात को आम के पेड़ पर चढ़ गई। सुबह एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे उतरने के लिए आवाज दी। लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


ठंड से अकड़ चुकी किशोरी को एक बारगी सब मरा समझ चुके थे। लेकिन, चौकी में आग तापने के बाद किशोरी कुछ बताने की स्थिति में आई।

मूल रूप से राजीवपुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का एक परिवार रोशनाबाद में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोरी को बडे़ भाई ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज किशोरी घर से निकल गई और गांव के पास आम के बाग में एक पेड़ में चढ़कर बैठ गई।

विज्ञापन

पुलिस के आने पर पेड़ से उतारी गई क‌िशोरी

minor girl found on tree.

बुधवार सुबह बाग में गए एक ग्रामीण ने किशोरी को पेड़ पर देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी किशोरी को आवाज देने लगे। लेकिन, किशोरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

ग्रामीणों की सूचना पर कोर्ट पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कठैत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ठंड से अकड़ चुकी किशोरी को ग्रामीणों ने जैसे-तैसे नीचे उतारा और चौकी पहुंचाया। चौकी में किशोरी को आग जलाकर सिंकाई की गई जिसके बाद उसके शरीर में हरकत आई।

आग तापने और चाय पीने के बाद किशोरी ने अपना नाम-पता बताया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। उसके बाद चौकी प्रभारी ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed