फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor Girl Died during Cylinder blast in house at nainital

नैनीताल: गैस सिलिंडर फटने से नौ साल के मासूम की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Died during Cylinder blast in house at nainital
सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : demo pic

नैनीताल के तल्ला रामगढ़ में रविवार शाम गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद हुए धमाके में नौ साल की बालिका की मौत हो गई, जबकि मां भी झुलसी हैं। मां को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्रदीप सिंह ढैला तल्ला रामगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहते हैं। रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे बंद किचन में रसोई गैस सिलिंडर का रिसाव हुआ। प्रदीप की नौ साल की बेटी चित्रा ने जैसे ही रसोईघर का दरवाजा खोला तो बाहर के कमरे में जल रही अंगीठी ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ बाहर के कमरे में भी आग लग गई।
विज्ञापन


हादसे में चित्रा बुरी तरह से जल गई। उसकी मां भी आंशिक रूप से झुलस गई। दोनों को सीएचसी रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया। चित्रा की मां ममता को रामगढ़ सीएचसी के प्रभारी चेतन टम्टा ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, रामगढ़ चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगीठी के कोयलों ने पकड़ी आग

प्रदीप के घर का किचन काफी छोटा था, इसलिए गैस रिसाव हुआ तो अंदर बहुत ज्यादा गैस जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किचन के बाहर के कमरे में आग तापने के लिए अंगीठी रखी थी। चित्रा ने जैसे ही किचन का दरवाजा खोला तो पहले तो धमाका हुआ और बाद में इसी अंगीठी में रखे कोयलों की वजह से वहां आग लग गई।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए शासन से बात की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह मेहरा ने केएमवीएन के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर पाइप और सिलिंडरों की रेगुलर जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed